- मृतक परिवार ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा किया
- विभाग ने मुआवजे के रूप में परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: विद्युत ट्रांस्फार्मर पर काम कर रहा संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में साथी उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साए मृतक परिजनों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम देवबंद ने उचित मुआवजे का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाजया।
नगर के रेलवे रोड निवासी विनोद (45) पुत्र शिवचरण विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। सोमवार को विनोद अपने साथी महमूद व आमिर के साथ मजनूवाला रोड रखे ट्रांस्फार्मर पर काम करने गया था।

