Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Lionel Messi: दिल्ली में लियोनेल मेस्सी का दौरा आज , जानिए ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा इंतजामों के बारे में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लियोनेल मेसी आज दिल्ली में अपने ‘जी.ओ.ए.टी इंडिया टूर 2025’ के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके आगमन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। मेसी के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद रहने की उम्मीद है, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था

दिल्ली पुलिस ने मेसी के दौरे के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के इंतजाम किए हैं। बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक को दूसरी दिशा में मोड़ा जाएगा। इसके अलावा, भारी वाहनों को दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड जाने की अनुमति नहीं होगी।

इन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक जाम का असर

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ) जैसे प्रमुख रास्तों से बचें, क्योंकि इन इलाकों में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम हो सकता है।

पार्किंग व्यवस्था

अरुण जेटली स्टेडियम में एंट्री के लिए गेट तय किए गए हैं, और पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोसड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। स्टेडियम के पास बिना विशेष लेबल वाली गाड़ियों को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी, और गलत जगह पार्क की गई गाड़ियों को टो कर लिया जाएगा।

सुरक्षा इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से, पुलिस ने 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है जो स्टेडियम के अंदर और आसपास मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी इस इलाके में तैनात रहेंगे।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। दो ड्रोन से ऊपर से निगरानी रखी जाएगी, और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें वीडियो एनालिटिक्स की सुविधा होगी। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम वाली वैन भी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

टैक्सी और ऐप-आधारित सेवा

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और राजघाट चौक पर ऐप-आधारित टैक्सी के लिए पॉइंट तय किए गए हैं ताकि यात्रियों को आसानी हो। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेसी के दिल्ली दौरे के दौरान शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img