- मंडावर थाना क्षेत्र के खानपुर माधव निवासी अमित उर्फ मोंटी का मकान हुआ कुर्क
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: पुलिस प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शराब माफिया की पत्नी का मकान कुर्क कर लिया जिसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है शराब माफिया मोंटी हरियाणा मार्का शराब का तस्कर है। वही अन्य गिरोह बंद गैंगस्टर की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
मंगलवार को सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक मंडावर लव सिरोही, तहसीलदार सदर बिजनौर शहर की महादेव पुरम कलोनी में पहुंचे। इन्होंने अमित उर्फ मोंटी पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव खानपुर माधव उर्फ तिमारपुर की पत्नी के नाम दर्ज मकान को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी मोंटी मंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और एक शराब माफिया भी है।
14 अपराधियों पर हो चुकी है संपत्ति कुर्क की कार्यवाही
सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई तेज की है। इन पर गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। पुलिस ने जिले के 14 अपराधियों पर धारा 14 (1) तक संपत्ति कुर्क की कार्रवाई हुई है। इनमें मकान, प्लाट, भैस और वाहन जब्त किए गए हैं। सम्पत्ति कुर्क की कीमत 75 लाख, 38 हजार पांच सौ रुपये है। पुलिस ने ओर से अधिकांश गोतस्करों पर शिकंजा कसा गया है। इसके अलावा आबकारी, जुआ, नकबजनी और लूट को शामिल किया गया है।
इन अपराधियों की हो चुकी है संपत्ति कुर्क
नगीना के गांव मनिहारी निवासी शमशाद, जाफ्तागंज निवासी सलीम, झालू के मोहल्ला मोलवियान निवासी साजिद, गांव गांवडी पनियावाला निवासी यामीन, खुशहालपुर निवासी कासिम, नंगला उब्बनवाला निवासी दानिश, नगीना निवासी रावेश और दानिश, हल्दौर के मोहल्ला मौलवियान निवासी सलीम, गांव करमस खेड़ी निवासी अनीस, गांव शहजादपुर निवासी अकबर, धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी वसीम उर्फ गलकटा, काजीवाला निवासी इकराम, अबरार, गांव गांवडी पनियावाला निवासी आरिफ्, खानपुर उर्फ तिमरपुर निवासी अमित उर्फ मोंटी व बलबिंदर और बब्लू के खिलाफ सम्पत्ति कुर्क कुर्क की कार्रवाई की गई है।

