नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण के घर नन्हें कदमों ने दस्तक दी है। राम चरण की पत्नी उपासना ने बेटी को जन्म दिया है। साउथ के स्टार कपल राम चरण और उपासना के घर इस वक्त खुशी का माहौल है। इस खबर को सुनते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि साउथ के स्टार कपल राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। एंटरटेनमेंट जगत की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को उपासना को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल लाया गया था, जहां 20 जून को बेटी का जन्म हुआ। इससे पहले अस्पताल से राम और उनकी पत्नी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह खबर आई है।