Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

33 हजार किसानों का कर्ज माफ, बकाया बिजली में मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिली है। किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। शनिवार वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ये घोषणा की।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार सुबह वाराणसी पुहंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है।

मंत्री ने आगे बताया कि कहा कि प्रदेश सरकार 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे।

उस दौरान किन्ही कारणों से छूट गए 33408 किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।

आने वाले दिनों में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक दरों पर तय किया जा रहा है। मकर संक्रांति के बाद इसकी नीति तैयार की जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ की देखरेख में देश ओर प्रदेश का किसान उन्नत हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार तीन गुना ज्यादा अनाज खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने दावा किया कि तिलहन उत्पादन आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कमी नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img