Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महंगा पेट्रोल और बढ़ते दाम, जनता को लूटे सरकार खुलेआम : राहुल गांधी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकटकाल के बीच जिस वक्त लोगों के सामने रोजगार की दिक्कतें हैं, ऐसे समय में पेट्रोल के दाम लगातार छठे दिन बढ़े हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अब इस मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि महंगा पेट्रोल और बढ़ते दाम, जनता को लूटे सरकार खुलेआम। राहुल की ओर से लगातार दाम बढ़ोतरी के मसले पर सरकार को घेरा जा रहा है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

आपको बता दें कि मंगलवार को भी पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 11 पैसे महंगा हो कर 81.73 रुपये पर पहुंच गया है।

अगर पिछले एक हफ्ते के रिकॉर्ड को देखें तो हर रोज पेट्रोल के दाम में कुछ ना कुछ बढ़ोतरी की गई है। वहीं, पिछले दस दिनों में नौ बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए। दिल्ली में पिछले दस दिनों में पेट्रोल करीब 1.30 रुपये महंगा हो गया। हालांकि, लंबे वक्त से डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 81.73 रुपये, 83.24 रुपये, 88.39 रुपये और 84.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि इन्हीं शहरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगातार कोरोना संकट और रोजगार के मसले पर मोदी सरकार को घेरा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से बीते दिनों रोजगार से मसले पर ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया गया। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि 1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्या कर दिया देश का हाल।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की ओर पहले कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी दी गई थी। बीते दिनों उन्होंने रोजगार के मसले पर सरकार को चेताया था, राहुल ने आरोप लगाया कि उनकी बात पर गौर ना करके सरकार गलती कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img