Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

हारे जिंदगी से, चुनी मौत

  • सकौती में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा
  • परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: भागदौड़ की जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। कोई पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान है तो कोई काम के दबाव से तो कोई बेरोजगारी के कारण, इसके बाद अकेलापन तनाव को बढ़ावा दे रहा है। यही कारण है कि लोग सुसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं या फिर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। यहीं कारण है कि क्रांतिधरा में सुसाइड के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

सकौती गांव में रविवार की रात एक युवक ने अपने कमरे में घुसकर फांसी लगा दी। युवक को फांसी पर झूलता देख छोटे भाई की चीख निकल गई। छोटे भाई की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने युवक को फांसी से उताकर नजदीकी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सकौती निवासी तेजपाल का 21 वर्षीय पुत्र सुमित ऐसी मिस्त्री का कार्य करता था।

बताया गया कि प्रतिदिन की भांति वह रविवार शाम को काम से आकर कमरे में चला गया। इस दौरान युवक ने कमरे के कूंदे में चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान पहुंचे युवक के छोटे भाई दीपांशु की उसको फांसी पर लटका देख चीख निकल गई। युवक की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने युवक को फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी गत चार दिसंबर 2022 को नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी रश्मि के साथ शादी हुई थी।

16 27

चार दिन पूर्व युवक की पत्नी मायके गई थी। शादी के बाद से परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक ही युवक ने यह कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस से परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए सोमवार सुबह शव का गमगीन माहौल में अंतिम कर दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। परिजनों का कहना है कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, न जाने उसने यह कदम कैसे उठाया है।

पत्नी मायके में थी, पति ने लगाई फांसी

मोदीपुरम: दौराला थाना क्षेत्र की नंदवाटिका कालोनी में एक किराए के मकान में रहने वाले नीरज का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नीरज के शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया दिया है। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल बन गया।

नीरज बिजनौर के चांदपुर का रहने वाला था और वह नंदवाटिका कालोनी में एक मकान में किराए पर रहता था और वह मोदीपुरम एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। नीरज की शादी छह महीने पहले हुई थी। तीन दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। किन परिस्थितियों में उसने सुसाइड क्या है? इस संबंध में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक ही परिवार में दो मौत से मचा कोहराम

लावड़: क्षेत्र के ग्राम महल में एक ही परिवार में दो मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि महल गांव में दयावती सैनी (65) की सोमवार को ठंड के कारण हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जबकि पौत्र टिंकू सैनी रविवार को एक शादी में गया था। वहां से आने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। सुबह परिजनों ने देखा तो वह कमरे में मृत पड़ा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि टिंकू की मौत भी हृदय गति रुकने के कारण हुई है। एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img