जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना कोतवाली क्षेत्र के माता कालोनी नवलपुर बैराज निवासी संजय हल्दर उम्र 30 वर्ष पुत्र खिरोद हल्दर का शव 24 दिसंबर गांव से करीब तीन किमी दूर रावली रोड पर मिला था, जिसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
स्वाट व कोतवाली पुलिस टीम ने हत्या का खुलासा करते हुए गुरुवार को बैराज रोड खेड़की चौराहे से दीपक पुत्र मनोरंजन, इंदर कुमार मंडल उर्फ काला पुत्र सपन मंडव व प्रकाश में आए सपन हल्दर पुत्र रमन हल्दर निवासी ग्राम नवलपुर बैराज कालोनी थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है।
जबकि एक आरोपी जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी बैराज कालोनी जनपद मुजफ्फरनगर अभी फरार है। अपराधियों की निशादेही पर दीपक से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस व सपन हल्दर से एक चाकू बरामद किया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

