Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

ऑनर किलिंग के चलते प्रेमीयुगल की हत्या

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भौराकलां क्षेत्र से प्रेमी युगल की हत्या की सूचनाएं आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल कुछ समय पूर्व घर से फरार होने के बाद वापस अपने घर लौटा था, जिसके बाद उनके शव संदिग्ध हालातों में पडे मिले। थाना प्रभारी भौराकलां को बार-बार सम्पर्क किये जाने के बावजूद वो घटना की जानकारी देने से कतराते रहे। सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सिसौली सावटू निवासी युवक-युवती करीब 25 दिन पूर्व घर से फरार हो गये थे। कई दिनों तक गायब रहने के बाद दोनों अपने घर वापस लौट आये थे। सूत्रों का कहना है कि युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान युवक युवती पुनः लापता हो गये।

उनमें से एक का शव कांधला क्षेत्र में पडा मिला और दूसरे का सिसौली में। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस आनर किलिंग की सनसनी खेज वारदात का पर्दाफाश करने के बावजूद मीडिया को इस घटना को जानकारी देने से कतराती रही। कई बार थाना प्रभारी भौराकलंा को फोन करने के बावजूद वे घटना की जानकारी देने से कतराते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img