Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

लोअर खंड कार्यालय में 4 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

  • सीडीओ ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने अधिशासी अभियंता, लोअर खंड पूर्वी यमुना शामली का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें कनिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार 14 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं।

उपस्थित कार्यालय सहायकों ने बताया देवेंद्र बीमार होने के कारण चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ सहायक आकाश एवं सगणक मनोज कुमार आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। साथ ही अवर अभियंता कु. सुप्रिया 14 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं।

जिनके लिए निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कार्यालय में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। स्टोर रूम में पत्रावलियों-अभिलेख व्यवस्थित नहीं पाये जाने पर निर्देशित किया गया कि पुराने रिकॉर्ड को मारकीन के कपड़े में लपेटकर अच्छी प्रकार व्यवस्थित ढंग से रखे जाएं एवं लॉन की विशेष साफ-सफाई कराई जाए।

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल कार्यरत 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के सापेक्ष 18 उपस्थित मिले। जबकि एक अनुपस्थित के अलावा दो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश एवं एक चिकित्सीय अवकाश पर पाए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img