जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ डीएम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर नुमाइश चौक से जजी चौराहे, बस स्टैंड होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची। जनजागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से रवाना करते हुए डीएम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय गोयल ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबसे अधिक जरूरत जनसंख्या स्थिरीकरण की है।

