जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रूट्स इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बिजनौर में प्रबन्धक शान्तनु गुप्ता, प्राचार्य डा. अंकित कुमार ने पूरे वर्ष शत् प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनको उपहार स्वरूप 5100 रूपये का चैक प्रदान किया। रुट्स इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन में शत् प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं में प्रदीप कुमार, अभिषेक सैनी व जानवी रहे।
इस अवसर पर प्रबन्धक शान्तनु गुप्ता से कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लाभों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि शत् प्रतिशत रहने पर ही छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास संभव है तथा शत्प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्राचार्य डा. अंकित कुमार सैनी एवं समस्त स्टाफ व बच्चों को बधाई दी।

