- दो लाख के इनामी आरोपी बेटे की तलाश में मारा छापा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रयागराज के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के किले को जमींदोज करने में लगी पुलिस ने उसके दो लाख के इनामी बेटे को पकड़ने के लिये एसटीएफ ने हापुड़ रोड स्थित भवानी नगर में छापा मारा। एसटीएफ को आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन उसके भाई को पकड़ लिया। बाद में उससे पूछताछ के बाद पकड़ लिया गया।
सीओ एसटीएफ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो साल पहले प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर जेल में बुलाकर पिटाई के मामले में अतीक अहमद का बेटा उमर वांछित चल रहा है। लखनऊ के प्रापर्टी डीलर मोहित जायसवाल को 2018 में गोमतीनगर उनके आॅफिस से अगवा कर देवरिया जिला जेल ले जाया गया था। जहां बाहुबली अतीक अहमद ने अपने बेटे उमर, बदमाश गुरफान, फारूख, गुलाम व इरफान के साथ जेल की बैरक में प्रापर्टी डीलर की पिटाई करते हुए उससे 45 करोड़ की जमीन अपने नाम पर लिखवा ली थी।
शासन के निर्देश पर शनिवार की दोपहर सीओ एसटीएफ और नौचंदी पुलिस ने मिलकर भवानीनगर में रह रहे अतीक अहमद के बेटे अली को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अली अपने फूफा के घर मिलने आया था। अली का भाई दो लाख की इनाम उमर आया है। छापामारी के दौरान उमर का कोई पता नहीं चल पाया है। अली को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
सीबीआई ने अतीक के बेटे उमर पर दो लाख का इनाम घोषित कर दिया। तब से उमर के पीछे यूपी पुलिस के अलावा एसटीएफ और एसटीएफ भी लगी हुई है। सीओ एसटीएफ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद छापा मारा गया था। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

