- आवेदक आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघरों के साथ-साथ उप डाकघरों में भी कर सकते हैं संपर्क
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ मंडल के अंतर्गत 39 डाकघरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व की भांति सात नवंबर शनिवार को प्रातः 8:00 से 6:00 तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी वीर सिंह प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर मंडल संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल ने दी।
उन्होंने बताया कि कैंट हेड ऑफिस, मेरठ सिटी हेड ऑफिस, मेरठ कचहरी, अमीनगर सराय, मोदीपुरम, टिकरी, बडौत हेडऑफिस, बिनौली, अग्रवाल मंडी खरखोदा, खेकड़ा, ढिकौली, आई ई परतापुर एलएलआरएम बागपतगेट, गांधीआश्रम, दोघट, दौराला, मेरठ यूनिवर्सिटी विक्टोरिया पार्क, साकेत, किठौर परीक्षितगढ़, सरधना, थापर नगर सीबी सरधना, एसपी कला, जानी, छपरौली बुढ़ाना गेट आधी उप डाकघरों में भी स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
साथ ही उन्होंने बताया। महा लॉगिन पे पर आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। जिसमें स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड निःशुलक, आधार अपडेशन हेतु 50 रूपए, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु 100 रूपए, कलर आधार प्रिंट 30 रूपए शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठा सकते है।
इसमें पहले आए पहले पाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है। सीधे अपने निकट स्थित आधार सेंटर डाकघर पर जाकर कोविड-19 से संबंधित आवश्यक निर्देश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज के साथ पधार कर सेवा का अवसर पायें और सेवा का लाभ उठा सकते है।

