Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान आंदोलनों को दी नई दिशा: सुधीर

  • 10वीं पुण्यतिथि सपाइयों ने टिकैत को अर्पित की श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार के आवास पर भाकियू के संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकल का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार को ग्राम भैंसवाल स्थित अपने आवास पर प्रोफेसर सुधीर पंवार ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत ने अराजनैतिक किसान संगठन के माध्यम से किसान आंदोलनों को नई दिशा देने के साथ-साथ किसानों के मुद्दों को सभी राजनीतिक दलों के एजेंडे में सम्मिलित कराया। उनकी बेदाग छवि एवं उनसे किसानों के लगाव के कारण ही सभी महत्वपूर्ण नेताओं को सिसौली में किसानों के सामने हाजिर होना पड़ा था।

मेरठ के ऐतिहासिक धरने के बाद जनता ने उन्हें महात्मा टिकैत की उपाधि दी थी। उन्होंने न केवल किसानों के मुद्दों पर संघर्ष किया बल्कि हिन्दु-मुस्लिम एकता व सभी जातियों में भाईचारा एवं विश्वास बढ़ाने के लिए भी कार्य किया। बालियान खाप के चौधरी के नाते उन्होंने अनगिनत फैसले कराए। समाज से झगड़े एवं मुकदमें बाजी समाप्त कराई।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के मन में चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत बड़ी श्रद्धा और सम्मान था, वे उनसे काफी प्रभावित थे। उनकी सिफारिश पर बिजली के दाम कम किए थे तथा किसानों से सम्बन्धित उनकी कई मांगों को पूरा कराया था।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में भी भारतीय किसान यूनियन एवं चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के प्रति तथा उनके द्वारा शुरू किए गए किसान आन्दोलन के प्रति श्रद्धा है शायद इसी भावना के कारण न केवल उन्होंने चौधरी राकेश टिकैत पर पुलिसिया कार्यवाही का विरोध किया था तथा उनके द्वारा षि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे आन्दोलन को पूरा समर्थन दिया है।

इस अवसर पर हरिकिशन पंवार, योगराज पंवार, रणधोल राणा, प्रमेंद्र खैवाल, अनिमेष पंवार, अनिल, तनिष्क, कृष पंवार आदि मौजूद रहे।

अजित सिंह को घरों पर रहकर देेंगे श्रद्धांजलि

शनिवार को गांव भारसी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरविन्द पंवार के आवास पर कोविड 19 के ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे सक्रमंण पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही, कहा कि आगामी 18 मई को राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के रस्म तेरहवीं पर किसान अपने-अपने गांवों में रहकर हवन पूजन कर चौधरी साहब को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। इस दौरान राजपाल प्रधान, ब्रहम सिंह, विनोद पंवार, बिजे सिंह, जगपाल बाबा, राजबीर सिंह, जयबीर डायरेक्टर, देवेन्द्र, प्रमेन्द्र आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img