Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

बॉक्स ऑफिस: महेश बाबू की फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

डिजिटल डेस्क |

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से गुरुवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन करने वाली पंजाबी, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों ने कुल मिलाकर 6.3 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। हालांकि, आश्चर्यजनक बात यह है कि गुरुवार को रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’, महेश बाबू अभिनीत ‘सरकारु वारी पाटा’ और एमी विर्क स्टारर ‘सौंकन सौंकने’ ने यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

जयेशभाई जोरदार

36 8

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड कहलाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे हैं। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 17.84 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। यदि डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ने गुरुवार को तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

केजीएफ चैप्टर 2

35 9

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के हिंदी संस्करण ने ‘बाहुबली 2’ से ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 35 दिनों तक लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ से ऊपर की कमाई करने के बाद 36वें दिन 70 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 35 दिनों तक एक करोड़ कमाने के बाद अब 36वें दिन करीब 90 लाख रुपये की कमाई की है।

सरकारु वारी पाटा

34 11

‘केजीएफ 2’ के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में एक और साउथ फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यश की ही तरह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। तेलुगू में फिल्म बनी फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने अब तक 126.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने आठवें दिन 3.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सौंकन सौंकने

33 10

बॉलीवुड मसाला और साउथ की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बात करने के बाद अब हम पंजाबी फिल्म ‘साैंकन सौंकन’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं। एमी विर्क और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ ने अपने सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 16.43 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

धाकड़ बनाम भूल भुलैया 2

32 11

शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में – ‘धाकड़’ और ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज हो गई हैं। कंगना रणौत और कार्तिक आर्यन की फिल्मों के प्रमोशन को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्में मिलकर 15 करोड़ रुपये का कारोबार करेंगी।

गुरुवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म कलेक्शन
केजीएफ चैप्टर 2 90 लाख रुपये
जयेशभाई जोरदार 1.20 करोड़ रुपये
सरकारु वारी पाटा 3.05 करोड़ रुपये
सौंकन सौंकने 1.15 करोड़ रुपये
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img