Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, 13 की मौत, सीएम शिंदे ने दिए यह निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

रायगढ़: आज शनिवार को महाराष्ट्र में बड़ा हादसा होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। रायगढ़ जिले के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं 29 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 42 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।

50 2

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंडे ने बताया कि हताहतों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का एक दल और ट्रैकर का एक समूह बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img