जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जनपद पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मुठभेड़ों के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन पर गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

