Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

हाथरस में हुआ बड़ा सड़क हादसा, छह की मौत, आठ लोग हुए घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस जिले में बीती रात में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में जहां छह लोगों की मौत हो गई तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ​

बता दें कि शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार में आते हुए कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ घायल हैं। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार को एटा के गांव गढ़िया निवासी 20 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र लाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में मृतक

1- विक्रम 45 वर्ष पुत्र नौबत सिंह निवासी गांव मगकश थाना अमापुर जिला कासगंज
2- माधुरी 22 वर्ष पुत्री देवेंद्र गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा
3- हेमलता 12 वर्ष पुत्री रामवीर गांव बजीरपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद
4- लखमी 18 पुत्र कुशलपाल गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा
5- अभिषेक 20 पुत्र धीरज गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा
6- विष्णु कुमार 20 पुत्र लाल सिंह गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा

हादसे में घायल

1- बाबूराम 50 पुत्र पीतांबर निवासी गांव बजीरपुरा नारखी फिरोजाबाद
2- कृष्ण कुमार 35 पुत्र धर्मवीर निवासी गढ़िया सकरौली एटा
3- अंकित 26 पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा
4- वृजेश 16 पुत्र रमेश निवासी गढ़िया सकरौली एटा
5- पुष्पा 40 निवासी गढ़िया सकरौली एटा
6- सुल्तान सिंह 45 पुत्र विजयपाल निवासी गढ़िया सकरौली एटा
7-रामवती 40 पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा
8-पवन 16 पुत्र बसंतलाल निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद

डंपर चालक-परिचालक गिरफ्तार

मृतकों के शव आगरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। कंटेनर के चालक को जलेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img