Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मकर संक्रांति: तिल की सुगंध, गुड़ की मिठास, गजक से सजा बाजार

  • चारों ओर बिखरने लगी मेरठ की गजक और रेवड़ी की खुशबू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लो आई गई लोहड़ी शुक्रवार को गिद्दा होगा और ढोल नगाड़े बजेंगे। भांगड़ा पर मुण्डे-कुड़ी थिरकेंगे। अग्नि के चारों ओर घूमकर धमाल होगा। लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर शहर के बाजार सज चुके है। लोहड़ी पंजाबियोें का खास उत्सव है। वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा

जिसकों लेकर भी तैयारियां जोरों पर है। लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार हो और गजक, रेवड़ी का नाम लोगों की जुबान पर न आए यह तो हो ही नहीं सकता। लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व के चलते इस समय इसकी डिमांड और अधिक बढ़ गई है। क्योंकि दोनों ही त्यौहारों पर गजक और रेवड़ी खरीदना शुभ माना जाता है।

13 8

बता दें कि लोहड़ी पर्व को लेकर बाजार में रौनक होने लगी है। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी और गजक की खरीदारी भी शुरु कर दी है। दुकानों के अलावा सड़क के किनारे रेहड़ी पर भी मूंगफली और रेवड़ी की खूब ब्रिकी हो रही है। मूंगफली और रेवड़ी के सुंदर आकर्षक पैक भी बाजार में उपलब्ध है। शहर में मूंगफली 120 से 140 रुपये प्रति किलो रेवड़ी 200 से 600 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

वहीं गुड़ गजक 200 रुपये प्रति किलो तो तिल की गजक 250 से 700 रुपये किलो तक बाजार में मौजूद है। लोहड़ी पर मंूगफली और रेवड़ी की सबसे अधिक ब्रिकी होती है। इसके अलावा पॉपकॉर्न भी लोग खूब खरीदते है। वहीं मकर संक्रांति के बाद खरमास समाप्त हो रहा है और फिर से शहर में सहालग की धूम भी सुनाई देने लगेगी। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की पपंरपरा के साथ ही दान करने का भी महत्व माना जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img