Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं ने सीखा रोबोटिक फ्लोर क्लीनर बनाना

  • सैंट आरसी स्कूल शामली में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गुरुवार को सैंट आरसी स्कूल शामली में वर्कशॉप का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञान तकनीकि फाउंडेशन आॅफ इंडिया दिल्ली के मैनेजर प्रमोद कुमार और उनकी 9 सदस्य इंजीनियर्स की टीम ने कक्षा कक्षा 3 से 5 के छात्र/छात्राओं को रोबोटिक फ्लोर क्लीनर का वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया। छात्रों ने रोबोटिक फ्लोर क्लीनर वर्कशॉप बनाने में कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, डिस्क, बेल्ट, स्विच आदि का उपयोग कर वर्किंग मॉडल को तैयार किए।

साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर की कार्यप्रणाली, इलेक्ट्रिक उपकरणों, इलेक्ट्रिक सर्किट एवं करंट फ्लो आदि के बारे में भी विशेषज्ञ इंजीनियर्स से ज्ञात प्राप्त किया। सभी छात्र अपने द्वारा बनाए गए रोबोटिक फ्लोर क्लीनर वर्किंग मॉडल को अपने-अपने घर ले गए ताकि वह अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं समाज को इसकी महत्ता समझा सके। वर्कशाप में, आरपीएस मलिक, विशाखा गोयल, भावना शर्मा, सपना चौधरी, अजय गोयल, अंजु पंवार, संचिता वर्मा शिक्षकों ने कार्यशाला में विशेषज्ञों को व प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को सहयोग प्रदान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img