जनवाणी संववाददाता |
चरथावल: कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया।
चरथावल विकासखण्ड में कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया गया।
उन्होने आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, सैनीटाईजेशन, हाइपोक्लोराईड/ब्लीचिंग छिड़काव, फोगिंग कार्य कराने,ग्राम पंचायत की निगरानी समिति के अध्यक्ष होने के फलस्वरूप निगरानी समिति को सक्रिय कर डोर टू डोर सर्वे कराने, बाहर से आये व्यक्तियों के सम्बन्ध में तत्काल जानकारी एकत्र कर जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम को अवगत कराने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को राशन वितरण कराने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रत्येक गांव को कोरोना मुक्त किये जाने का आहवान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए हैण्डपम्पों की मरम्मत एवं रिबोर का कार्य भी प्राथमिकता पर कराने तथा वर्षा ऋतु से पूर्व तालाबों की साफ-सफाई भी अवश्य कराने हेतु निर्देश दिये गये, जिससे कि जिससे वर्षा में जल भराव की स्थिति न हों इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पूर्व में आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अच्छा कार्य किया गया है उसी प्रकार सब सेन्टरों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कार्य कराये जायें।साथ ही उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लाभार्थीपरक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि सभी अपने ग्राम को आदर्श ग्राम बनाए। इस मौके पर एडीएम एफ आलोक कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार, एडीओ पंचायत नीरज शर्मा, ग्राम सचिव मोहसिन, पुष्पेंद्र, अनंगपाल, विजय कुमार, कुलवन्त, सुरेन्द्र, प्रवीण, गौरव, ग्राम प्रधान विनोद फौजी, कामिल,नय्यूम, अजीत सिंह, कुशलपाल, मौ . रजा,जैकिराज सैनी, डॉक्टर वीरपाल, अफसरून, आलम आदि मौजूद रहे।

