Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शानदार झूमर लाइट से घर को बनाएं आकर्षक

  • डायमंड, प्लेट लुक से चमके शहर के बाजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शारदीय नवरात्रि इस बार व्यापारियों के लिए शुभ साबित हो रहे हैं। काफी समय से सूने पड़े बाजार में खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। नवरात्रों से ही शहर के झूमर एवं लाइट कारोबार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि प्रकाश उत्सव निकट है। दिवाली पर घरों, होटलों, प्रतिष्ठानों को नयापन देने के लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। घरों की दीवारों, सीलिंगो और बेडरूम का सौंदर्य बढ़ाने के लिए लाइट्स अहम रोल निभा रही है। लोग न केवल रॉयल एवं सूथिंग लुक वाली लाइट्स पसंद कर रहे हैं, बल्कि आजकल घरों के बाहर भी वॉल लाइट्स ग्राहकों को खूब भा रही है।

त्योहारों के लिये खासतौर पर जयपुर, फिरोजाबाद, दिल्ली, मुंबई से झूमर व लाइट्स मंगाए गए हैं। लाइट की सभी वैरायटी में एलईडी लाइट्स के साथ ही डाइमंड लुक दिया गया है। फिरोजाबाद लाइट्स के संचालक गगन दीक्षित बताते हैं कि त्योहारों को देखते हुए इस बार फ्लावर पेडेस्ट्रियल स्टैंड, झूमर, वॉल लाइट, हैंगिंग लाइट, गेट लाइट, पिलर लाइट डिमांड में हैं। जिसमे पूरे साल 10 प्रतिशत डिस्काउंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहता है। इन दिनों लोग घरों व होटलों के गेट व बेडरूम के लिये वॉल लाइट्स खूब पसन्द कर रहे हैं। वॉल लाइट्स में इस बार हिरन, मोर, शेर, टाइगर, गणपति एंजेल, इंग्लिश मैन, फूल, फुटबाल, बल्ब हैंगिंग, एफिल टावर, वॉइलीन बजाता आदमी, हाथी, मछली आदि कलाकृतियों वाली रंग बिरंगी वॉल लाइट्स बाजारों में उपलब्ध हैं।

सदाबहार झूमर का आकर्षण बरकरार

भारत के ऐतिहासिक महलों की आतंरिक सजावट में झूमर एक अलग पहचान रखते थे। महलों की नक्काशी में यह चार चांद लगाने का काम करते थे। दरअसल, झूमर को क्रिस्टल, कांच और तारों से तैयार किया जाता है। पहले इनको मोमबत्ती के माध्यम से जलाया जाता था अब इसमें लाइट बल्ब लगाए जाते हैं। दरअसल, नवरात्रि में सबसे जयादा झूमरों की डिमांड बढ़ी है। लोग घरों ओर होटल के द्वारों पर, हॉल व डाइनिंग रूम में झुमरी लगाना पसंद कर रहे हैं। आजकल इनमें तीन प्रकार की कारीगरी आ रही है।

जिसमें क्रिस्टल का काम, मेटल का काम ओर इटालियन वर्क प्रचलन में हैं। होटल व घरो के लिये सबसे जयादा क्रिस्टल लुक पसंद किया जा रहा है। ऐसा इसलिये क्योंकि ये इंटीरियर को एंटीक लुक देते हैं। इन दिनों झूमर में छोटे बड़े, झालर लुक, प्लेट लुक, डायमंड लुक झूमर बाजारों को चमका रहे हैं। खास बात ये है कि इन झूमरो में गाने भी बजते हैं। बता दें कि ब्राइट लाइट वाले इन झूमरों को लाइटवेट व ड्यूरेबल मेटेरियल से बनाया जा रहा है। यह लम्बे समय तक सीलिंग पर मजबूत पकड़ बनाकर रखने में सक्षम हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img