- इनकम टैक्स के 1 दर्जन से अधिक अधिकारियों ने खंगाली मलूक नागर की कोठी
- बिजनौर के अलावा हापुड़ और नोएडा में भी छापेमारी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बसपा के सांसद मलूक नागर के बिजनौर आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी की गई। इनकम टैक्स के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने सांसद की कोठी पर छापेमारी कर रिकार्ड खंगाले। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बिजनौर लोकसभा के बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। बिजनौर के अलावा सांसद के हापुड़ और नोएडा आवास पर भी छापेमारी की खबर है। बिजनौर में विदुरकुटी मार्ग पर बसपा सांसद मलूक नागर का आवास है।
इस आवास पर सुबह ही इनकम टैक्स के एक दर्जन से अधिक सदस्यों की टीम सांसद के आवास पहुंची। इस पर सांसद की कोठी पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोठी में मौजूद किसी को भी अंदर जाने या अंदर से बाहर आने की परमिशन नहीं दी गई।

