Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ममता बनर्जी का व्हीलचेयर पर रोड शो शुरू, बोलीं- हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल का सियासी अखाड़ा सज चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं। वह खड़गपुर में रोड शो करेंगे तो वहीं ममता बनर्जी भी एक्शन मोड में आ गई हैं। चोट लगने के बाद वह पहली बार व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं। वहीं बीजेपी के खिलाफ मैदान में किसानों का आज बंगाल के दौरे का दूसरा दिन है।

पांच किलोमीटर लंबे रोड पर ममता

जंग-ए-बंगाल में फिर से उबाल आने वाला है। चोट के बाद ममता बनर्जी चुनावी युद्ध में फिर उतर चुकी हैं। ममता बनर्जी आज दक्षिणी कोलकाता में व्हीलचेयर से ही हुंकार भर रही हैं। वह व्हीलचेयर से रोड शो कर रही हैं। ममता बनर्जी का ये रोड शो 5 किलोमीटर लंबा होगा। जो उनके ही गढ़ पार्क स्ट्रीट से शुरू हुआ है।

ममता बनर्जी ट्वीट कर बोली, हम निर्डर होकर लड़ेंगे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हम निडर होकर लड़ते रहेंगे। ममता ने कहा कि बंगाल की जनता का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा है। ममता ने ट्वीट किया, “हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे। मैं अभी भी बहुत दर्द में हूं, लेकिन उससे ज्यादा मुझे अपने लोगों का दर्द महसूस हो रहा है।

अपने राज्य की रक्षा की लड़ाई में हमें बहुत नुकसान हुआ है और आगे भी हम किसी भी तरह की तकलीफ उठाने को तैयार हैं, लेकिन हम अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। किसी के सामने झुकेंगे नहीं।”

जुटने लगे टीएमसी समर्थक

कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास टीएमसी के नेता और समर्थक जुटने लगे हैं जहां से ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर रोड शो करने वाली हैं।

नंदीग्राम में माहौल गरम

नंदीग्राम में शहीद वेदी के आसपास तृणमूल और बीजेपी समर्थकों के बीच तनाव। नंदीग्राम दिवस के मौके पर दोनों ही पक्ष शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए हैं। शुभेंदु अधिकारी भी थोड़ी देर में यहां पहुंचने वाले हैं। इस बीच, भारी संख्या में पुलिस फोर्स को यहां पर तैनात किया गया है।

व्हीलचेयर पर निकलीं दीदी

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img