Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

मनमोहन सिंह ने भाजपा को दी नसीहत

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि लोग कांग्रेस के अच्छे काम को याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सात साल से अधिक समय से सत्ता में है और लोगों की समस्याओं के लिए अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही है।

विस  चुनाव से पहले पंजाबी में जारी किया वीडियो

पंजाबी में एक वीडियो संदेश जारी कर मनमोहन सिंह ने कहा कि एक तरफ लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाय पिछले साढ़े सात साल से सत्ता में आई मौजूदा सरकार अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर दोषारोपण कर रही है।

पंजाब चुनाव से ठीक पहले पूर्व पीएम ने किसानों के आंदोलन, विदेश नीति, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए देश का बंटवारा नहीं किया और न ही सच्चाई को छुपाया।
केंद्र को आर्थिक नीति की समझ नहीं

मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

मोदी पर कसा तंज-बिना निमंत्रण बिरयानी खाने से रिश्ते नहीं सुधरते

पूर्व पीएम ने कहा कि राजनेताओं को गले लगाने से, या बिना निमंत्रण के बिरयानी खाने से रिश्ते नहीं सुधरते। भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर आधारित है। संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि लोग कांग्रेस के अच्छे काम को याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सात साल से अधिक समय से सत्ता में है और लोगों की समस्याओं के लिए अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई। मनमोहन सिंह ने कहा कि दुनिया पंजाबियों की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को सलाम करती है, लेकिन राजग सरकार ने इस बारे में कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब के रहने वाले एक सच्चे भारतीय के रूप में इन सभी चीजों ने मुझे बहुत आहत किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img