जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव व्यक्ति का शव छत के पंखे में लटका मिला। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव जकरीवाला निवासी मुनेश कुमार पुत्र मुरारी सिंह ने घर की छत के पंखे में चुन्नी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों सहित परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें ।

