जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन रिकॉर्ड मरीजों के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय में भी कोरोना ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, निजी सचिव जय शंकर, निजी सहायक प्रताप और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2021
अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, इसलिए मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं।

