जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 दिसंबर कई नीतियों, दरों और प्रक्रियाओं में बदलाव लेकर आया है। आज से लागू हुए ये बदलाव आम उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और विभिन्न सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों को सीधे प्रभावित करते हैं। यदि इन परिवर्तनों की जानकारी समय पर न हो तो बैंकिंग, बिलिंग, सरकारी योजनाओं, रोजगार और दैनिक आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 1 दिसंबर से लागू हुए इन अहम बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 दिसंबर से नए बदलाव लागू हो चुके हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। वहीं घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आधार से जुड़े नियम
1 दिसंबर से आधार से जुड़ा एक नया नियम भी लागू हो चुका है। इसके तहत आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन भी भरा जा सकेगा। इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी दूसरे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकेगा। हाल ही में आधार का नया भी लॉन्च किया गया था।
ट्रैफिक से जुड़े नियम
कई राज्यों ने ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियम भी लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है। वहीं अगर आपके पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो भारी जुर्माना देना होगा।
ईपीएफओ
1 दिसंबर से ईपीएफओ ने कई नए बदलाव किए हैं। इसमें UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए गए हैं। वे कर्मचारी जो नॉमिनेशन पूरा नहीं कराते हैं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

