Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

जहरीले पदार्थ से विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: क्षेत्र के गांव सेवापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी महिला रीना उम्र पत्नी नितिन की जहरीले पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान मौत हो गयी है। मृतका के भाई सचिन पुत्र तेजपाल निवासी असदपुर जिडाना, थाना कांधला ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी बहन रीना को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सचिन ने बताया कि रीना की शादी पंद्रह वर्ष पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी निशान पुत्र धनवीर के साथ की थी। शनिवार रात्रि में पति नितिन सहित ससुरालियों ने रीना को जहर दे दिया,जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img