Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अहमद नगर में जहर देकर विवाहिता की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट के अहमद नगर गली नंबर दो में विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। करीब 10 माह पहले लॉकडाउन के दौरान अमरीन निवासी ऊंचापीर किदवाई नगर का निकाह अहमद नगर गली नंबर दो निवासी फहीमद्दीन से हुआ था। आरोप है कि दहेज को लेकर फहीम आए दिन उससे मारपीट करता था। उस पर मायके वालों से पैसे लेकर आने का दबाव बनाता था।

04

जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसकी मां रुखसाना चाहती थी कि वह मारपीट करने वाले फहीम को तलाक दे दे। इसी वजह से उसने अमरीन को उसकी ससुराल नहीं जाने दिया, लेकिन करीब तीन दिन पहले अमरीन पति की काल आने के बाद मायके में बगैर किसी को बताए चुपचाप ससुराल आ गयी। इस पर मायके वालों ने उससे भी प्रकार के रिश्ते नाते तोड़ने का ऐलान कर दिया।

05

बताया जाता है कि इस बात से वह काफी दुखी थी। इसके चलते उसने बच्चों से बाजार से कोई जहरीला पदार्थ मंगवा कर खा लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता शकील ने थाना लिसाड़ीगेट पर तहरीर दी है।

सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व एसओ लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अमरीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img