Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

  • दो साल पहले हुई थी शादी, केमिकल पिलाने का आरोप
  • पुलिस ने पूछताछ के लिए पति और सास लिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता की शादी के दो साल बाद ही मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायके वालों का कहना था कि पति दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा था। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जिला मुजफ्फरनगर के रतनपुरी की रहने वाली (21) वर्षीय यासमीन पुत्री मेहरदीन की शादी दो साल पहले लिसाड़ी गेट के रहने वाले लखीपुरा निवासी मोनिस पुत्र अरीजुदीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग यासमीन के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे थे और दहेज में एक लाख रुपये की नगदी व बाइक की मांग कर रहे थे। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में यासमीन का अपने पति मोनिस से विवाद हुआ था।

जिसके बाद मोनीस ने बेरहमी से मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे केमिकल पिला दिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद यासमीन के मायके वालों ने पति मोनिस, ससुर अरीजुदीन, सास नरगिस, जेठ सुहेल और बिचौलिया नईम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

दौराला-सरधना मार्ग पर बुधवार की देर रात मिट्टी से भरे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। ठेकेदार द्वारा मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। दौराला निवासी 33 वर्षीय बबलू बुधवार देर रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

19 11

सरधना-दौराला मार्ग पर मिट्टी का भराव कर रहे एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बब्लू घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार सुबह परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए दौराला-सरधना मार्ग पर जाम लगा दिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी और दौराला निवासी मिंटू चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिए जाने की मांग की। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सरधना से फोन पर वार्ता की और ठेकेदार को मौके पर भेजे जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे ठेकेदार सोनू ने 14 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। जिस, पर परिजनों ने जाम खोला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img