Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान: सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त विस्फोट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तरी पाकिस्तान से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। चारों तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक || Janwani

द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं। प्रारंभिक संकेत हैं कि यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है। चारों तरफ भीषण आग जल रही है। कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

धमाके में हो सकता है भारी नुकसान

इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जिस तरह से सिलसिलेवार धमाके हुए हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी जान-माल का नुकसान हुआ हो।

इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलूच विद्रोहियों द्वारा अक्सर सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाता रहा है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर

वहीं, धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img