Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Telangana: तेलंगाना की फार्मा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 10 की मौत की आशंका, 20 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के मेडक इलाके में सोमवार को एक फार्मा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। आसमान में धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। प्रारंभिक रिपोर्टों में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।

सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ रिएक्टर विस्फोट

तेलंगाना अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह धमाका संगारेड्डी जिले के पासमैलाराम फेज-1 स्थित सिगाची फार्मा कंपनी के एक रिएक्टर में हुआ। हादसे के तुरंत बाद राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं, जो आग बुझाने में जुटी हैं।

घायलों की संख्या 20 के करीब

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

स्थानीय लोगों में दहशत

विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के ऊपर धुएं और आग का ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आपात सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं।

आधिकारिक बयान का इंतजार

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राज्य सरकार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट तलब की है और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img