Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मय्यत के घर को दावतगाह न बनाएं, मौलाना इसहाक़ गोरा ने दी नसीहत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रसिद्ध देवबंदी आलिम और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने समाज में फैल रही एक ग़ैर-इस्लामी रस्म पर सख़्त आपत्ति जताई है। हाल ही में जारी अपने वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि मय्यत के बाद खाने-पीने की दावतें देना शरीअत और इंसानियत दोनों के ख़िलाफ़ है।

मौलाना इसहाक़ गोरा ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि आजकल यह रिवाज आम हो गया है कि मय्यत के बाद लोग मरहूम के घर लौटकर ऐसे खाने पर टूट पड़ते हैं, जैसे किसी ख़ुशी के मौक़े पर हों। उन्होंने कहा कि उस घर के लोग सदमे और ग़म में डूबे होते हैं, जबकि आने वाले मेहमान खाने की तारीफ़ों में मशग़ूल रहते हैं — यह रवैया न केवल ग़ैर-मुनासिब है बल्कि इस्लामी तालीमात के भी ख़िलाफ़ है।उन्होंने हदीस-ए-पाक का हवाला देते हुए कहा, “जब हज़रत जाफ़र बिन अबी तालिब रज़ियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई, तो नबी-ए-करीम ﷺ ने फ़रमाया: ‘जाफ़र के घर वालों के लिए खाना तैयार करो, क्योंकि उन पर ग़म आ गया है।’”

मौलाना ने कहा कि यह हदीस साफ़ तौर पर बताती है कि मय्यत के घरवालों को खाना पहुँचाना सुन्नत है, न कि उनसे खाना खाना या खिलाना।उन्होंने अफ़सोस जताया कि आज यह सुन्नत उलट कर रख दी गई है। मय्यत का घर, जो सब्र और तस्ली के माहौल का होना चाहिए, अब दिखावे और ताम-झाम का केंद्र बन गया है। बिरयानी और मिठाइयों की महक में वह सादगी और एहसास खो गया है जो इस्लाम की असल पहचान है।मौलाना इसहाक़ गोरा ने मुसलमानों से अपील की कि वे इन बनावटी रस्मों को छोड़कर सुन्नत-ए-नबवी को ज़िंदा करें। उन्होंने कहा, “दीन की असल पहचान सादगी और एहसास में है, न कि दिखावे में। मय्यत के घर में खाना बाँटना इज़्ज़त नहीं, बल्कि ग़फ़लत है। अगर हम अपने मरहूम की सच्ची मग़फ़िरत चाहते हैं, तो हमें दावत नहीं बल्कि दुआ बाँटनी चाहिए।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img