Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़, चार शातिर चोर घायल अवस्था में गिरफ्तार, दो फरार, चोरी का सामान तमंचे और वाहन बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो गोली लगने से घायल हुए। दोनों घटनाओं में एक-एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग अभियान जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, वाहन, चोरी का माल व उपकरण बरामद किए हैं।

मंदिरों में करता था चोरी की वारदात पुलिस ने पकड़ा

सहारनपुर।पहली मुठभेड़ देर रात थाना कोतवाली देहात पुलिस और मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के बीच हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी शकालापुरी शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान शौकिन उर्फ कादिर पुत्र फुरकान निवासी ग्राम उसण्ड, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, लोहे का कटर और चोरी गया सामान चार मंदिरों के घंटे, पूजा के यंत्र व अन्य सामग्री बरामद की। फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने आसपास के खेतों में सघन कॉम्बिंग की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शौकिन के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी शातिर भी गिरफ्तार

सहारनपुर।इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में आरोपी शातिर चोरों को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अपनी टीम के साथ रामनगर से शेखपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर टपरी बायपास पुलिया के निकट संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ग्राम रामनगर की दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुजम्मिल पुत्र मोहब्बत निवासी मसावी, थाना भवन, शामली; सरफराज उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम जौला, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर; तथा राजू उर्फ राजीव पुत्र दरियाव सिंह निवासी ग्राम हीण्ड, थाना भवन, शामली के रूप में हुई। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर, तीन खोखे और आठ जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा ट्रांसफार्मर चोरी के उपकरण जैसे लोहे का कटर, रॉड, चेन और पाना आदि बरामद किए हैं।

दर्जनों मुकदमे के है आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों बदमाश उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जनपदों – सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और नोएडा आदि – में दो-दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित हैं। इन पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के आरोप हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दोनों मुठभेड़ों में सक्रिय पुलिस टीमों को प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा की है और कहा है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img