Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

रॉयल्स की जीत में चमके मौरिस

  • राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को छह विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी-20 मुकाबले में शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हराकर पांच मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाए। राजस्थान ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्याद नाबाद 42 रन का योगदान दिया। इससे पहले क्रिस मौरिस की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट में शनिवार को यहां केकेआर को नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया।

मौरिस ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि जयदेव उनदकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजूर रहमान को एक-एक सफलता मिली। केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन का योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।

बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद त्रिपाठी के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज सहज होकर नहीं खेल सका। शुरूआती दो ओवरों के किफायती रहने के बाद नीतिश राणा ने तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर पारी का पहला चौका लगाया तो वही अगले ओवर में शुभमन गिल ने मुस्ताफिजूर की गेंद को बाउंड्री पर पहुंचाया। इसके दो गेंद के बाद यशस्वी जायसवाल ने गिल का कैच टपका दिया।

गिल हालांकि इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे और छठे ओवर में एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। बटलर की सीधी थ्रो ने उनकी 19 गेंद में 11 रन की पारी को खत्म किया। पावर प्ले में केकेआर एक विकेट पर महज 25 रन ही बना सका।

राहुल त्रिपाठी ने क्रीज पर कदम रखते हुए उनादकट के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर चौका जड़ा तो वही इस ओवर की आखिरी गेंद पर राणा ने पारी का पहला छक्का लगाया। नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए सकारिया ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराकर राणा को चलता कर दिया।

उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये सुनील नरेन ने अपनी पहली गेंद पर ही चौका जड़ा। उनादकट ने हालांकि नरेन को खतरनाक होने से पहले ही पवेलियन की राह दिखा दी। नरेन उनकी धीमी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और जायसवाल ने शानदार कैच लपक कर सात गेंद में छह रन की उनकी पारी को खत्म किया। केकेआर ने 10 ओवर में तीन विकेट 53 रन बना लिए।

त्रिपाठी ने 11वें ओवर में मैरिस के दूसरे स्पैल का स्वागत फाइन लेग के ऊपर से छक्के के साथ किया। अगली ही गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन स्ट्राइक पर आये बिना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। त्रिपाठी ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद मोर्गन के बल्ले से टकरा कर मैरिस के पास चली गई और उन्होंने गिल्लियां बिखेरने में देरी नहीं की।

त्रिपाठी ने इसके बाद 12वें ओवर में तेवतिया का स्वागत भी छक्के के साथ किया जबकि दिनेश कार्तिक ने उनके अगले ओवर में अपना पहला चौका जड़ा। मुस्ताफिजूर ने इसके बाद 16वें ओवर में धीमी गेंद पर त्रिपाठी को फंसा लिया। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रियान पराग को कैच थमा बैठे।

आंद्रे रसेल (सात गेंद में नौ रन) ने मौरिस के खिलाफ 17वें ओवर में छक्का जड़कर अपना हाथ खोला लेकिन इसके दो गेंद बाद लांग आॅन बाउंड्री पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img