Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

मेयर ने दिये शंभूदास गेट नाले की जांच के आदेश

  • नाले के सही बहाव के लिए नहीं की गई थी सही व्यवस्था
  • जानलेवा हो रहा था नाला, गिरकर कई लोगों की गई जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानलेवा बने शंभूदास गेट नाले की मेयर ने जांच के आदेश दिये हैं। नाले के बहाव की सही व्यवस्था न होने से यह नाला हमेशा भरा रहता था। इस जानलेवा नाले में गिरकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके थे। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने तथा दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। ऐतिहासिक मेला नौचंदी ग्राउंड की ओर जाने वाली मुख्य रोड शम्भू दास गेट से महात्मा गांधी की मूर्ति तक नाले के निर्माण में अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा गंदगी की समस्या की क्षेत्रवासियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया से शिकायत की थी।

इस पर शुक्रवार को महापौर वार्ड-67 के अन्तर्गत आने वाले इस क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी भी थे। महापौर ने श्रीबालाजी मंदिर के बराबर से निरीक्षण के समय नाले के निर्माण में अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा अधूरे पड़े नाले निर्माण के कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा। फिर जब महापौर नाले मे पानी बहाव देखने लगे तो वह यह देखकर दंग रह गये कि नाले का बहाव सही दिशा मे न होने के कारण नाले की गंदगी उसमें ही भरी पड़ी है। परेशान क्षेत्रवासियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया के निरीक्षण के दौरान उनके समक्ष अपनी समस्याओ को रखा।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम की विकास निधि से मार्च-2019 में महात्मा गांधी की मूर्ति से शम्भू दास गेट रोड की ओर एक तरफ के नाले के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था । जिसका कार्य अभी तक भी पूर्ण नहीं है नाले मे पानी का बहाव सही दिशा मे नहीं है जिससे क्षेत्र मे गंदगी की समस्या बनी रहती है। वार्ड-67 पार्षद पंडित गगन दीप गौतम द्वारा बताया गया कि नाला निर्माण सही नहीं होने के कारण शंभूदास गेट पर भी जल निकासी सही से नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उनके द्वारा कई बार नगर निगम को शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भाजपा नेता मीनल गौतम ने आरोप लगाया कि नाले के निर्माण मे पूर्णतया भ्रष्टाचार किया गया है बारिश के दौरान पानी का बहाव सही न होने कारण यह नाला जो की पूर्ण रूप से कूड़े से अटा भरा पड़ा है। इसमें रुके हुए पानी से अत्यंत दुर्गंध, सड़न जिससे आसपास के क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारी फैलने की संभावना रहती है। भाजपा नेता मीनल गौतम ने कहा कि इसमे जिसके द्वारा भी अपूर्ण कार्य किया गया है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

19 1

श्री बालाजी मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी ने मेयर को बताया कि इस संबंध मे पूर्व में भी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, किन्तु इस पर अभी तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। महंत आचार्य मनीष स्वामी नगर निगम महापौर हरिकांत अहलूवालिया से नाला निर्माण संबंध में कहा गया कि इस नाले में पानी का बहाव सही दिशा में नहीं है। नाले के निर्माण के समय पानी के बहाव की दिशा इस प्रकार बनायीं जाती है। जिससे बहने वाला पानी पीछे से आगे की ओर तीव्रता से बह सके,

किन्तु नाले के निर्माण के समय जांच अधिकारियों द्वारा सही से निरिक्षण न किये जाने की वजह से नाले के बहाव की दिशा विपरीत दिशा में बना दी गयी। जिससे पानी का सही दिशा में बहाव नहीं है। नगर निगम को इस नाले के निर्माण की जांच कराई जानी चाहिए। निरीक्षण के समय महापौर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा इस संबंध मौके पर मौजूद नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. हरपाल सिंह तथा अधिशासी अभियंता जितेन्द्र यादव को निर्देश दिये कि इसकी तत्काल जांच करके उनको अवगत कराया जाये तथा

इसमें ठेकेदार ने लापरवाही बरती और क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनने के बाद भी उनका निदान नहीं किया तो यह बहुत गंभीर बात है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेयर ने यह भी कहा कि मेला नौचंदी से पूर्व इस कार्य को पूर्ण किया जाए एवं क्षेत्र मे साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान वार्ड-67 पार्षद गगनदीप गौतम, पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, भाजपा नेता मीनल गौतम, महंत आचार्य मनीष स्वामी, मुकेश ठाकुर, विश्वास भारद्वाज, मनोज पालीवाल, ज्ञानेश्वर शर्मा, अनिल गौर, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img