Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एमबीबीएस प्रकरण में शामिल छात्र परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

  • हाईकोर्ट ने छात्रों को दी राहत, विवि द्वारा छात्रों का रिजल्ट किया जा चुका है रद्द
  • एसआईटी कर रही है प्रकरण की जांच, 12 छात्रों के नाम है प्रकरण में शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित मुजफ्परनगर के एक कॉलेज में एमबीबीएस कॉपियों की अदला-बदली के खेल में जहां जांच के दौरान सीसीएसयू ने एमबीबीएस की परीक्षा दे रहे 12 छात्रों को प्रकरण में शामिल होने पर उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया था, वहीं विवि ने जांच में 4 कर्मचारियों को भी निलंबित किया था।

बता दें कि एमबीबीएस कॉपियों के अदला-बदली का मामला वर्ष 2019 से चल रहा है। जिसकी जांच इस समय एसआईटी भी कर रही है। एसआईटी की ओर से विवि के 31 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद उनसे इस प्रकरण को लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है।

एसआईटी विवि में कई बार मामले की खोजबीन करने के लिए आ भी चुकी है। मामले में सम्मलित 12 छात्र कुछ समय पहले परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में चले गए थे।

हाईकोर्ट ने छात्रों को राहत देते हुए कहा कि इन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। जुलाई 2019 में यह मामला सामने आया था। जिसके बाद एसआईटी ने मुजफ्फरनगर कॉलेज में जाकर जांच भी की थी।

हालांकि अभी तक इस जांच में कोई अहम सबूत सामने नहीं आया है, जबकि जांच को दो साल बीतने जा रहे है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि इस मामले में परीक्षा समिति से वार्ता कर बात तय की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img