Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दोपहिया रोड पर एमडीए ने अवैध कॉलोनी को गिराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अवैध निर्माणों को लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी पूरे फॉम में नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी एमडीए इंजीनियरों ने अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी रखा।

लखवाया दोपहिया रोड व रोहटा रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर एमडीए ने बुलडोजर चला दिया। एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह की अगुवाई में इंजीनियरों की टीम ने सुबह दिन निकलते ही लखवाया दोपहिया रोड पर पुलिस को साथ लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरंभ कर दी।

यहां करीब बीस बीघा जमीन में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे एमडीए इंजीनियरों ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण का कार्य करीब दो घंटे तक चला।

इसके बाद इंजीनियरों की टीम वापस एमडीए आफिस लौट गई। मंगलवार को एमडीए टीम ने बागपत बाइपास पर ग्रीन बेल्ट में बनी 20 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया था। ध्वस्तीकरण अभियान में मनोज सिंह, धीरज सिंह, एके सिंह, विपिन कुमार, अवर अभियंता सर्वेश गुप्ता, ओमकार शर्मा, महादेव शरण व पुलिस मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img