- ताइक्वांडो एसोसिएशन चैम्पियन का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ताइक्वांडों एसोसिएशन द्वारा 14वीं जिला ताइक्वांडों चैम्पियन शिप का आयोजन नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम बिजनौर में किया गया। इस चैम्पियन में मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस चैम्पियनशिप के विशिष्ट अतिथि डा. टीसी अग्रवाल और कपिल अग्रवाल, जयवीर सिंह प्रभारी जिला खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
चैम्पियनशिप में जिले के 150 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डीएम रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि ताइक्वांडो आज के समया में आत्मरक्षा के एवं स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है। हम सभी को आत्मरक्षा जैसी ताइक्वांडो कला का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
राजू राजपूत सचिव ताइक्वांडो एसोसिएशन ने कहा कि चैम्पियनशिप कराने का उद्देश्य नौजवानों को आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जिस तरह ताइक्वाडों एसोसिएशन के खिलाडी पसीना बहा रहे है। बहुत जल्द यहां ओलम्पिक एवं एशियन खेलों के पदक आएंगे। साथ ही ताइक्वांडों एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कल्यिार व एमएस भंडारी ने अपने विचार व्यक्त किए।
चैम्पियनशिप में वजन कैटागिरी उम्र16 से 18 में संध्या ने स्वर्ण पदक, सोनिया ने रजत पदक व भावना ने कास्य पदक जीता। वजन कैटागिरी उम्र 18 से 21 में शिवा देओल स्वर्ण पदक, विधिका ने रजत पदक, अमरीता ने कास्य पदक जीता। वजन कै टागिरी में उम्र 21 से 23 में विधि ने स्वर्ण पदक, प्रियंका ने रजत पदक व दिव्यांशी चौधरी ने कास्य पदक जीता।
वजन कैटागिरी उम्र 23 से 25 में प्रयंजना ने स्वर्ण पदक, आशा चौधरी ने रजत पदक व तुलसी ने कास्य पदक जीता। वजन कैटागिरी में उम्र 25 से 27 में राशि ने स्वर्ण, प्राची ने कास्य पदक जीता। इस मौके पर कोच रिंकू शर्मा, नसीम अहमद, विक्रम सिंह, जीवन सिह, विरेंद्र कुमार, निखिल शर्मा, लव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

