Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या

  • घटना से पूर्व बदमाशों ने बाजार बंद कराने को की फायरिंग, दहशत

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर स्वामी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले दहशत फैलाने की गरज से बाजार में फायरिंग की, जिससे बाजार में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में अनुज कर्णवाल पुत्र सुशील कर्णवाल का मेडिकल स्टोर है। रात्रि 9 बजे के करीब अनुज कर्णवाल अपने घर पर मौजूद था तथा कुछ दुकानें खुली हुई थी, तभी चार बदमाश बाइक पर पहुंचे और अनुज के घर में घुस गये। बदमाशों ने तमंचे से अनुज पर फायर कर दिया, जिससे अनुज को 2 गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि बदमाशों ने अनुज पर हमला करने से पूर्व बाजार में कई राउंड फायर किए, जिससे बाजार में दहशत व्याप्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनुज को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img