Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दवा उपलब्ध कराई गई

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम में डॉक्टर विकास ठाकुर डिस्टिक होम्योपैथिक ऑफिसर के निर्देश पर डॉ दिव्या ठाकुर व डॉ मधु आर्य के माध्यम से नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को आर्सेनिक एल्बम होम्योपैथी दवाई नगर निगम कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर भेंट की गई है। इस अवसर पर डॉ दिव्या ठाकुर और डॉक्टर मधु आर्य ने कहा है कि कोरोना संकटकाल में कर्मचारी सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

अब कोरोना संक्रमण के साथ ही डेंगू का लारवा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। इसीलिए उन्हें समय-समय पर जरूरी दवा उपलब्ध कराई जाए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने दवा उपलब्ध कराने पर डॉक्टर दिव्या ठाकुर और डॉक्टर मधु आर्य का आभार व्यक्त किया और कहा की कोरोना संकटकाल में इसी तरह से समाज सेवा जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल विशेषकर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के लिए चुनौती भरा रहा है। तमाम चुनौतियों के बाद भी उन्होंने इस शहर को पूरी तरह साफ सुथरा बनाए रखा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img