Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

किराना व्यापारी से मारपीट, धारदार हथियार से हमला, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दुकान पर बैठे युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया।युवक ने दुकान से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ की शिकायत दर्ज की।

जानकारी के अनुसार लक्खीपुरा निवासी दिलदार पुत्र कालू ने बताया पड़ोस का रहने वाला फैजान कुछ दिन पहले सिगरेट लेने के लिए दुकान पर आया था, उसी समय फैजान किराना व्यापारी का मोबाइल चोरी कर ले गया। व्यापारी ने मोबाइल चोरी का विरोध किया तो फैजान ने किराना व्यापारी की पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिसका समझौता मोहल्ले के लोगों ने करा दिया था।

व्यापारी शुक्रवार को शाम के समय दुकान पर बैठा था। आरोप है कि फैजान तीन दबंगों के साथ मिलकर दुकान पर बैठे व्यापारी के साथ गाली गलौज मारपीट करने लगा। विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार होने पर आस पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। सीओ का कहना है कि लिसाड़ी गेट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img