जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शनिवार को करीब डेढ़ घंटा हुई बारिश ने पूरे महानगर को जलमग्न कर डाला। गली मोहल्लों से लेकर मेंन रोड तक पर जबरदस्त जलभराव हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा गत दोनों किए गए महानगर में जलभराव ना होने के दावे आज जलभराव में बह गए। साथ ही नगर निगम का दफ्तर तक मे पानी भरा रहा।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, तहसील, संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय आदि सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। इसके अलावा थाना दिल्ली गेट, थाना रेलवे रोड आदि कई थानों में भी जलभराव हुआ। एमडीए और आवास विकास द्वारा विकसित माधवपुरम, शास्त्री नगर, पांडव नगर, पल्लवपुरम श्रद्धापुरी, शताब्दी नगर, जागृति विहार आदि कॉलोनीयों में भी जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जगह-जगह रास्ता जाम की समस्या खड़ी हो गई ।

