Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाने के हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना परिसर के क्वार्टर में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर हेड कांस्टेबल के शव को फांसी के फंदे से उतारा। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है।

बता दें कि ब्रह्मपुरी ब्रह्मपुरी थाना में तैनात 55 वर्षीय मांगेराम पुत्र वीर सिंह निवासी सहारनपुर ने मंगलवार शाम को थाना परिसर में बने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कई बार फोन मिलाने के बाद भी मांगेराम ने फोन रिसीव नहीं किया तो क्वार्टर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फांसी पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा। घटना से थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img

2 COMMENTS

Comments are closed.