Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अयंगर बन मशहूर हुई महक चहल

CineVadi

एक सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली नॉर्वेजियन अभिनेत्री और मॉडल महक चहल का जन्म 1 फरवरी 1979 को हुआ। महक ने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘नीथो’ (2002) से की। इस फिल्म में उन्होंने शालिनी का किरदार निभाया था। उसके बाद उन्होंने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘नई पड़ोसन’ (2003) से हिंदी में डेब्यू किया। इसमें उन्होंने एक साउथ इंडियन लड़की पूजा अयंगर का शानदार किरदार निभाया।

उसके बाद महक ने ‘चमेली’ (2004) में जो आइटम नंबर किया उसे काफी पसंद किया गया। उसके बाद वह ‘अंजान’ (2005) ‘वांटेड’ (2009) ‘मैं और मिसेज खन्ना’ (2009) ‘मरेगा साला’ (2009) ‘मुबई कटिंग’ (2010) ‘यमला पगला दीवाना’ (2011) ‘करार: द डील’ (2014) और ‘निर्दोष’ (2018) जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आर्इं। ‘दिल अपना पंजाबी’ (2005) में लिसा कौर की भूमिका के साथ पंजाबी फिल्मों में शुरूआत करने वाली महक चहल अब तक हिंदी, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में बतौर डांसर नजर आ चुकी हैं।

महक चहल ने टेलीविजन पर अपना डेब्यू ‘सीआईडी’ (2009) से किया। इसके अतिरिक्त वह टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ (2012), ‘किलर कराओके अटक तो लटक’ (2015) कलर्स टीवी की थ्रिलर ‘कवच’ (2016) ‘कॉमेडी नाइटस बचाओ’ (2016) और ‘बेकाबू’ (2023) में नजर आ चुकी हैं। कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ (2011-2012) में महक चहल ने भाग लिया और उपविजेता बनी। उसके बाद ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ (2015) पॉवर कपल’ (2015-2016) डर सबको लगता है (2016) ‘कवच’ (2016) ‘फीयर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी-11’ (2021) और ‘नागिन 6’ (2022-2023) जैसे रियलिटी शोज में उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

janwani address 4

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img