- वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में प्रत्येक माह स्वास्थ्य परीक्षण का निर्णय लिया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की लॉकडाउन के बाद पहली बैठक में प्रत्येक माह स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर लगभग 25 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कई सदस्यों ने समिति को मेडिकल किट प्रदान करते हुए समय समय पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण करने की आवश्यकता पर बल दिया। नगर की भागीरथी देवी गौड़ ब्राहमण धर्मशाला में आयोजित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
लॉकडाउन के चलते हुई पहली बैठक के दौरान लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉ सत्यप्रकाश गुप्ता ने दर्जनों लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार की जांच कर परामर्श दिए। इस दौरान सदस्यों ने समिति को मेडिकल किट दान करते हुए हर माह इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

साथ ही कई नए सदस्यों को समिति से जोड़ा गया। दान दाताओं में उत्तम कुमार रस्तौगी, सन्त कुमार अग्रवाल, कृष्ण कांता गोयल, अशोक सविता, ओमप्रकाश गोयल आदि का सहयोग रहा।
राजेन्द्र त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक अग्रवाल, तपेश्वर कुमार, लईक अहमद, एजाजुल हसन जैदी, निशा अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, भगीरथ सिंह, मदन गोपाल टांक, शीश राम, जय प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र सिंह कक्कड, भगीरथ सिंह, अशोक कुमार वर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, कमला शर्मा, इकबाल अख्तर, विदाम विकास दिवेदी आदि का सहयोग रहा।

