Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ट्रक की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत एक घायल परिजनों ने लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: जंगल से साईकिल द्वारा घर लौट रहे दो बच्चों को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की मगर मोहल्ले वासियों का आक्रोश बढ़ता गया और मामला शांत नहीं हुआ।

नगर के मोहल्ला धर्मशाला निवासी नंदू का पुत्र 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक वह नरेंद्र का पुत्र शुभम 15 वर्ष दोनों जंगल से काम कर साइकिल द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे जब वह चांदपुर चुंगी के निकट सड़क पार कर रहे थे तभी नूरपुर रोड से एक बाईक।ले जाने वाले केंटर ने आते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभम को गंभीर हालत में सीएससी में भर्ती कराया गया घटना का पता चलते ही मोहल्ले वासियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस पहुंच गई और ड्राइवर व कंडक्टर को अपनी हिरासत में लेकर बच्चे के शव को सी एच सी में भिजवा दिया दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के सैकड़ों की तादाद में महिलाएं व पुरुष सड़क पर आ गए और चांदपुर चुंगी पर जाम लगा दिया समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत करने की कोशिश की मगर कोई मामला हल ना हो सका जाम लगने के कारण सड़क के दोनो और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img