Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय गौ रक्षक दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • हाथरस में हुई घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की उठाई मांग

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: राष्ट्रीय गौ रक्षक दल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें मांग उठाई गई है कि हाथरस में हुई घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

बुधवार को एसडीम कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में अवगत कराया कि हाथरस में हुई घटना से पूरा देश दुखी है। पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय के साथ ही चारों आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। इस तरह की घटना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को शर्मसार कर रही है।

इस घटना पर संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि उक्त मामले को रफा-दफा किया गया तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल धामपुर के संयम जैन, पुनीत पंडित, सुमित सैनी, सुमित पंडित, तपेश शर्मा, नमन जैन, अंकित सैनी, अक्षद रस्तोगी, अकाश भारद्वाज, सात्विक चौहान, गौरव चौहान, गौरव चौधरी, अनिल त्यागी, उदित कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img